एक हफ्ते में पलट गया फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, बीजेपी हार रही है या जीत रही है? जानिए 

13 मई को आए अनुमान में बीजेपी को 300 सीटें जीतने की बात कही गई वहीं कांग्रेस को केवल 40-42 सीटें जीतने का अनुमान था जो लेटेस्ट अनुमान में पलट गया है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Phalodi Satta Bazaar: देश में चल रहा लोकसभा चुनाव अब अंतिम पड़ाव पर है. सात चरणों में से पांच चरणों के मतदान हो चुके है. छठे और सातवें चरण के लिए 25 मई और 1 जून को वोटिंग होनी है. वोटों की गिनती 4 जून को होनी है. लोकसभा की 543 सीटों में से 427 सीटों पर मतदान हो चुका है. इन्हीं सब के बीच अब लोगों के मन में इस बात की जिज्ञासा हो रही है कि, क्या बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है या फिर विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी को पटखनी दे रहा है? इसी सवाल के जवाब के लिए हमने राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार का रुख किया है. चुनाव हो या मैच हो या मौसम इन सभी पर फलोदी सट्टा बाजार की सटीक भविष्यवाणियों का इतिहास रहा है. इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सट्टा बाजार के लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर आइए आपको बताते हैं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर क्या है सट्टा बाजार का अनुमान.