'10 साल से कांग्रेस को नहीं मिली सफलता ब्रेक लेने में कई हर्ज नहीं', पीके ने राहुल को दी नसीहत

प्रशांत किशोर ने कहा कि 'राहुल गांधी पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस को 'असफल' तरीके से चला रहे हैं, लेकिन फिर भी वह किसी और को पार्टी की कमान सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं'. जब पिछले 10 साल से एक ही काम बिना किसी सफलता के कर रहे हैं तो ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बड़ी सलाह दी है. पीके ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहता है तो राहुल गांधी को अलग हटकर ब्रेक लेना चाहिए.