राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने अनुमति नहीं मिल रही? कांग्रेस ने किया ये दावा

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले ही प्रोग्राम की परमिशन के लिए आवेदन दे दिया गया था, लेकिन मणिपुर सरकार से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
google news

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता के बाद अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरूआत 14 जनवरी से मणिपुर से होनी है. लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही रुकावटें आ गई हैं. यात्रा के शुरुआती कार्यक्रम की अनुमति अभी तक मणिपुर सरकार से नहीं मिली है. कांग्रेस ने 8 जनवरी को इस बात की जानकारी दी और कहा कि मणिपुर सरकार से कार्यक्रम की अनुमति का इंतजार कर रही है, जिसके लिए उसने लगभग एक सप्ताह पहले आवेदन किया था.