साप्ताहिक सभा: कौन तैयार करता है राहुल गांधी का भाषण? अंदर की बात आई सामने
राहुल गांधी इन दिनों अपने भाषण और बयानों को लेकर चर्चा में हैं. उनकी स्पीच को सुनना लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस बीच ये चर्चा हो रही है कि उनकी स्पीच कौन तैयार करता है. मशहूर पत्रकार आदेश रावल ने इसका जवाब दिया है.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी सुपर कॉन्फिडेंस दिख रहे हैं. लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले और खत्म होने तक नेता प्रतिपक्ष के बयान और उनके भाषण लगातार चर्चा में रहे. लोकसभा में बजट पर दिए गए भाषण की भी काफी चर्चा हो रही है. राहुल ने अपने बजट पर दिए भाषण में और भी कई मुद्दों का जिक्र किया. सोशल मीडिया पर लोग उनके बजट पर दिए भाषण की काफी सराहना कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एक ये भी सवाल उठ रहा है कि राहुल गांधी का भाषण कौन लिखता है और राहुल के LOP बनने के बाद उनका एक अलग रूप देखने को मिल रहा. इसके पीछे क्या वजह है. इस बार की न्यूज Tak की साप्ताहिक सभा में ‘Tak’ क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इसी मुद्दे पर मशहूर पत्रकार आदेश रावल के साथ बात की है. आइए जानते हैं आदेश रावल का क्या कहना है.