तेजस्वी ने की थी पूरी तैयारी तो बिहार में नीतीश कुमार सरकार कैसे बच गई? एक रात में हुआ ये सब

राजद ने प्लान बनाया था कि, सत्तापक्ष के विधायकों को सदन में अनुपस्थित कर पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की कुर्सी बचाई जाएगी. फिर सदन में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही खेल करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Floor Test in Bihar: बिहार में महागठबंधन का साथ छोड़ एनडीए के साथ जाने वाले नीतीश कुमार ने विश्वास मत की चुनौती को पार पा लिया है. बिहार विधानसभा में सोमवार यानी 12 जनवरी को बहुमत परीक्षण का दिन तय किया गया था. नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले प्रदेश में कई कायसबाजियां चल रही थीं. एक तरफ सत्ता पक्ष अपने विधायकों को अपने साथ बनाए रखने में प्रयासरत था, उधर दूसरी तरफ तेजस्वी यादव अपने गुट के साथ-साथ NDA गुट के विधायकों को भी साधने में जुटे हुए थे. विपक्ष की कोशिश यह थी कि फ्लोर टेस्ट में नीतीश पास न हो पाएं पर ऐसा हुआ नहीं. नीतीश सरकार के पक्ष में 129 विधायकों के वोट मिले, वहीं विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया. आइए आपको बताते हैं कि तेजस्वी यादव की फुल प्रूफ प्लानिंग के बावजूद भी NDA ने कैसे बचाई अपनी सरकार.