Pahalgam attack: BJP सांसद निशिकांत दुबे की कश्मीर में ग्रैंड पार्टी पर मचा हंगामा, लोग पूछ रहे सवाल

सवाल उठने लगे हैं कि निशिकांत दुबे के मैरिज एनिवर्सरी के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए जबरदस्त सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए गए थे, लेकिन पहलगाम में टूरिस्ट की हिफाजत के लिए एक सिपाही तक नहीं था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कश्मीर के गुलमर्ग के निशिकांत दुबे ने पत्नी के साथ 25वीं सालगिरह मनाई थी.

point

इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में लगी सिक्योरिटी पर लोग तंज कस रहे हैं.

point

पहलगाम हमले के बाद निशिकांत दुबे की मैरिज एनिवर्सरी चर्चा में आ गई है.

चौथी बार झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव जीतने वाले निशिकांत दुबे की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब है. इस बार ये चर्चा कांग्रेस पार्टी को घेरने के लिए उनके किसी ट्वीट पर नहीं बल्कि कश्मीर की एक ग्रैंड पार्टी की है. इस ग्रैंड पार्टी की चर्चा तब आई जब पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों का हमला हुआ और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे. ध्यान देने वाली बात है कि ऑल पार्टी मीटिंग में सरकार ने भी माना है कि पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा में चूक हुई है. इंटेलिजेंस के भी फेलियर को सरकार ने माना है.