फर्जी प्रमाणपत्र मामले के बीच UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

2017 में UPSC में अपनी नियुक्ति से पहले मनोज सोनी गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति रहे. उन्होंने 2009 से 2015 तक लगातार दो कार्यकाल के लिए डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (बीएओयू)में कुलपति के रूप में कार्य किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Manoj Soni: UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी ने 2029 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग पांच साल पहले "व्यक्तिगत कारणों" से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि मनोज सोनी का इस्तीफा फर्जी प्रमाणपत्र से जुड़े विवाद से संबंधित नहीं है.