फ्री राशन स्कीम में ऐसा क्या चमत्कार है कि बार-बार इसे आगे बढ़ा रही मोदी सरकार?

इस योजना में हर महीने प्रति यूनिट 5 किलोग्राम अनाज मुफ्त दिया जाता है. यह एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम,2013) के तहत हर महीने मिलने वाले अनाज के अतिरिक्त दिया जाता है.

ADVERTISEMENT

Free Ration Scheme
Free Ration Scheme
Google CTA

News Tak: प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (आम भाषा में फ्री राशन स्कीम) को अगले पांच साल तक बढ़ाने का ऐलान किया है. इसके लिए सरकार को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और वित्त मंत्रालय इसके नकारात्मक परिणामों को बता चुका है. लेकिन, सरकार इसे जारी रखे है. ऐसा क्या चमत्कार है इस योजना में कि सरकार इसे बंद नहीं करना चाहती? आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं.