क्या है वक्फ एक्ट, इसमें किस तरह के बदलाव कर सकती है मोदी सरकार? सबकुछ डीटेल में जानिए

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में करीब 40 संशोधन करने जा रही है. केंद्र सरकार इसके जरिए वक्फ बोर्ड के असीमित अधिकारों पर विराम लगाना चाहती है. कानून में संशोधन करने से वक्फ की संपत्तियों के मैनेजमेंट और ट्रांसफर में बदलाव देखना को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Waqf Board Act: केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में बड़े संशोधन की पूरी तैयारी कर चुकी है. केंद्र सरकार अधिनियम में करीब 40 संशोधन करने जा रही है. केंद्र सरकार इसके जरिए वक्फ बोर्ड के असीमित अधिकारों पर विराम लगाना चाहती है. मोदी सरकार के इस कदम का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड विरोध कर रही है. उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड की कानूनी स्थिति और शक्तियों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाशत नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं मोदी सरकार का क्या प्लान है जिसकी काफी चर्चा हो रही है.