Alwar: नाले में मिले बच्चे के शव मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

भिवाड़ी के एक गंदे नाले में पुलिस को 6 साल के बच्चे का शव तैरता मिला. गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: हिमांशु शर्मा, राजस्थान तक.
तस्वीर: हिमांशु शर्मा, राजस्थान तक.
Google CTA

अलवर (Alwar Crime news) में एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है.आरोप है कि एक बेरहम मां ने प्रेमी के प्यार में पागल होकर 6 साल के मासूम बच्चे को मौत की घाट उतार दिया. उसके बाद बच्चे के शव को गंदे नाले में फेंक दिया. इधर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. पुलिस के लिए यह शव बड़ी पहेली बन रहा था, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले का खुलासा करते हुए बेरहम मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है.