थप्पड़ खाने वाले SDM का पुराना Video वायरल, हनुमान बेनीवाल हुए हमलावर, नरेश मीणा के लिए मचा बवाल
हनुमान बेनीवाल ने कहा- एसडीएम अमित चौधरी खुराफाती टाइप का अधिकारी है, वो नागौर में तैनात था तब मैं भी उसकी खिदमत करना चाहता था, लेकिन मेरे भाई नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारकर मेरा काम आसान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया से.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सांसद हनुमान बेनीवाले ने भी कहा- एसडीएम को और थप्पड़ मारना था.
राजस्थान के कई जिलों से नरेश मीणा की रिहाई को लेकर उठी मांग.
राजस्थान में नरेश मीणा की रिहाई के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आवाजें उठनी शुरू ही हुई थीं कि एक वीडियो वायरल होने लगा. ये वीडियो उन्हीं एसडीएम साहब का बताया जा रहा है जिन्हें नरेश मीणा ने उपचुनाव वोटिंग के दौरान 13 नवंबर को थप्पड़ जड़ दिया था. वीडियो में कथित रूप से एसडीएम अमित चौधरी कुर्सी पर बैठे हैं और फरियाद लेकर आए किसानों को खुली धमकी दे रहे हैं. कह रहे हैं चले जाओ, जो करना है कर लेना, नहीं जाओगे तो फिर मारूंगा. इधर नरेश मीणा के पक्ष में सांसद हनुमान बेनीवाल भी आ गए हैं.