अफसरों को जूते मारकर...नरेश मीणा के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर बिगड़े बोल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रियंका गांधी के नजदीकी धीरज गुर्जर ने एक बार फिर ऐसा बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. भीलवाड़ा के कोठाज गांव में एक कार्यक्रम में धीरज गुर्जर ने कहा कि आप लोग चिंता मत करो. यह जवानी भी आपके नाम है और बुढ़ापा भी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: धीरज गुर्जर के सोशल प्रोफाइल से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

धीरज गुर्जर ने इससे पहले पुलिसकर्मिर्यों के लिए किया था आपत्तिजनक कमेंट.

point

प्रियंका गांधी के करीबी धीरज गुर्जर अपने बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में.

एसडीएम को थप्पड़ मारने के बाद उन्हें गधे पर बैठाने की बात कहने वाले नरेश मीणा का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने आपत्तिजनक बयान दे दिया है. धीरज गुर्जर ने एक कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो उसे जूते मारने के लिए मैं तैयार हूं.