दोस्त से 500 उधार लेकर खरीदी लॉटरी टिकेट, जीते 11 करोड़.. अब सब्जी दुकानदार को मिल रही धमकी
कोटपूतली के सब्जीवाले अमित सेहरा ने पंजाब में 11 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतकर अपनी किस्मत बदल ली. जीत के बाद उन्हें ठगी और धमकी भरे फोन आने लगे, जिससे वे परिवार सहित सुरक्षित जगह चले गए.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के कोटपूतली के रहने वाले सब्जी बेचने वाले अमित सेहरा आजकल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं. आम जिंदगी जीने वाले अमित ने हाल ही में पंजाब में 11 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतकर सबको हैरान कर दिया. लेकिन किस्मत का यह तोहफा मिलने के बाद अब उन्हें लगातार ठगी और धमकी भरे फोन आने लगे हैं, जिसके चलते उन्होंने फिलहाल अपना मोबाइल बंद कर दिया है और परिवार के साथ किसी सुरक्षित जगह चले गए हैं.