'होटल, BJP..रशिया' वाले अपने ट्वीट पर सुप्रिया श्रीनेत ने खोली अनसुलझी पहेली, बोलीं- चोर की दाढ़ी में तिनका

सोमवार को कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत जयपुर पहुंची. उनसे जब पत्रकारों ने उनके ट्वीट और राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- बिना  नाम लिए क्यों तहलका मच रहा है?

point

सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- ये कौन सा उड़ता तीर है जो बीजेपी पकड़ रही है.

पिछले दिनों कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक ट्वीट ने राजस्थान की सियासत को हंगामा खड़ा कर दिया. सियासी गलियारों की ये चर्चा सोशल मीडिया तक आ गई और वहां कई पत्रकार इस मामले को कोरी अफवाह बताकर ऐसी झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. अब इस पूरे मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने खुलकर बोला है.