9 करोड़ के बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान IPL से बाहर! KKR को BCCI ने रिलीज करने का दिया निर्देश
BCCI statement on Mustafizur: IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला सामने आया है. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर उठे विवाद के बाद BCCI ने सख्त रुख अपनाया है. सोशल मीडिया विरोध, राजनीतिक प्रतिक्रिया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा की घटनाओं के बीच BCCI ने KKR को मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का कहा है.
ADVERTISEMENT

IPL 2026 में नहीं खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान!
Mustafizur Rahman IPL 2026: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 में खिलाने के विवाद पर अब BCCI का बयान सामने आया है. BCCI ने अनुसार अब मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे. इस मामले में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बातचीत की है. इस दौरान सैकिया ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपनी टीम से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने काे कहा है.