भाभी से अवैध संबंध के शक में देवर ने ममेरे भाई को दी खौफनाक सजा, पुलिस ने 12 महीने बाद खोला राज

Uttar Pradesh Crime News: वाराणसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां अपनी भाभी से अवैध संबंध के शक में देवर ने अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर दी. अब पुलिस ने 12 महीने बाद आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

वाराणसी : अपनी भाभी से अवैध संबंध के शक में देवर ने अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर दी
वाराणसी : अपनी भाभी से अवैध संबंध के शक में देवर ने अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर दी
Google CTA

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में वीरू नमाक शख्स पर अपने ही ममेरे भाई विशाल की हत्या का आरोप लगा है. दरअसल, देवर वीरू को अपनी भाभी और विशाल के बीच अवैध संबंध होना का शक था. इसी के चलते वीरू उससे नाराज था. इस वारदात को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया. अब इस मामले में पुलिस ने आराेपी देवर के साथ ही उसके साथी को भी अरेस्ट कर लिया है. ये घटना करीब 12 महीने पहले की बताई जा रही है.