कानपुर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ी बिमार, 1 को करना पड़ा एडमिट, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Kanpur News: भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए मैच के दौरान ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया टीम के चार खिलाड़ी बीमार पड़ गए. तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Kanpur Green Park Stadium Australia players sick
फोटो-सोशल मीडिया
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले के दौरान अचानक ऑस्ट्रेलिया टीम के चार खिलाड़ियों की अचानक से तबीयत खराब हो गई, जिससे की माहौल अजीब हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक सभी 4 खिलाड़ियों को पेट में इंफेक्शन हुआ था, जिसमें की फास्ट बॉलर हेनरी थॉर्नटन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहीं बाकी तीनों खिलाड़ी को मेडिकल जांच के बाद वापस भेज दिया गया. ऐसा माना जा रहा है कि इस समस्या के पीछे की वजह होटल का खाना है क्योंकि खाना खाने के बाद ही यह समस्या पैदा हुई थी. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.