अखिलेश यादव के भाई प्रतीक के इंस्टा पोस्ट पर पत्नी के लिए लिखा गया- सेल्फिश वूमन...तलाक, अपर्णा की टीम ने बताई सच्चाई?
Prateek Yadav Divorce Post: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपर्णा यादव को लेकर तलाक की पोस्ट सामने आने के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मच गया. अब इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव के खेमे ने आज तक से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है. इसने कहानी को नया मोड़ दे दिया है.
ADVERTISEMENT

Aparna Yadav and Prateek Yadav News
Prateek Yadav Instagram Post: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लेकर इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, प्रतीक यादव के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई थी. इसमें उन्होंने अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही गई थी. इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में हलचल मच गई है. इस बीच अब अपर्णा यादव खेमे ने हमारे सहयोगी आज तक से बात की है, जिसमें उन्होंने मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इससे अब कहानी को नया मोड़ आ गया है.