संगम पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ बदसलूकी? भारी हंगामे के बाद बोले- 'मेरी हत्या की साजिश थी'
प्रयागराज के माघ मेले में संगम स्नान के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन पर अपनी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप.
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम स्नान के लिए निकले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प का मामला सामने आया है. प्रशासन द्वारा रोके जाने और शिष्यों के साथ हुई मारपीट से आहत शंकराचार्य अपने आश्रम के बाहर सड़क पर ही बैठ गए हैं. उन्होंने प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे अपनी 'हत्या की साजिश' करार दिया है.