यूपी: 4 बच्चों की मां को हुआ 15 साल छोटे लड़के से प्यार, पति बोला- "वो चली गई ये अच्छा हुआ"
UP Viral News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की एक महिला ने प्रेमी के लिए पति-परिवार छोड़ दिया. पति बोला- "डर था कुछ अनहोनी न हो जाए, इसलिए रोकने की कोशिश नहीं की तो महिला बोली- नहीं आती है मुझे बच्चों की याद.
ADVERTISEMENT

सिद्धार्थनगर की महिला ने पति को छोड़ प्रेमी संग रहने का लिया फैसला
UP Viral News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से पति और पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 4 बच्चों की मां अपने से 15 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने चली गई है. महिला के पति ने भी डर के कारण इस शादी से कोई ऐतराज नहीं जताया और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ जाने दिया.