अंकिता भंडारी केस में नाम उछाले जाने पर भड़के BJP नेता दुष्यंत कुमार गौतम, अब उठाया ये बड़ा कदम

Ankita Bhandari case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में नाम उछाले जाने पर बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने विपक्षी नेताओं के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ का दावा ठोका है. इसके साथ ही देहरादून में FIR दर्ज करवाई है.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari murder case
दुष्यंत गौतम ने उठाया बड़ा कानूनी कदम
google news

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने अब कानूनी रास्ता अपनाया है. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करने के साथ ही देहरादून के डालनवाला थाने में भी पुलिस शिकायत दर्ज कराई है. गौतम का आरोप है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी छवि बिगाड़ने के लिए फर्जी ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं.