देहरादून में कांवड़ यात्रा के बीच पहुंचा जंगली हाथी, सड़क पर मचाया तांडव, ट्रैक्टर को पलटा, भंडारे में कांवड़ियों को दौड़ाया

Dehradun Elephant News: देहरादून में अचानक बीच सड़क पर एक हाथी के आने से अफरा तफरी मची गई. इस दौरान हाथी ने खूब उत्पाद मचाया. हाथी ने वहां खड़े ट्रैक्टर को पलटा दिया और बाइकाें भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद सूचान पर आई वन विभाग की टीम ने हाथी को काबू किया.

ADVERTISEMENT

uttarakhand news
कांवड़ यात्रा के बीच डोईवाला क्षेत्र में अचानक सड़क पर आ गया हाथी
Google CTA

Dehradun Elephant News: उत्तराखंड के देहरादून में कांवड़ यात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जंगली हाथी अचानक सड़क पर आ गया. इस दौरान हाथी ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलट दिया. इसके बाद हाथी मंदिर में चल रहे भंडारे में जा घुसा. यहां भंडारे में भोजन के लिए बैठे कांवड़ियों को हाथी ने दौड़ा दिया.