सपनों का रहस्य: शुभ संकेत या चेतावनी? जानिए सपनों का असली मतलब

क्या सपने सच होते हैं? या इनमें कोई गहरा रहस्य छिपा होता है? फेमस ज्योतिर्विद शैलेन्द्र पांडे बता रहे हैं कि कैसे कुछ सपने भविष्य की झलक होते हैं. जानिए, आपके सपनों का क्या मतलब हो सकता है और कैसे वे आपकी जिंदगी बदल सकते हैं!

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
google news

नीरज (काल्पनिक नाम) की आँखें अचानक खुल गईं. दिल तेजी से धड़क रहा था, माथे पर पसीना था. उसने सपना देखा था कि वह एक सुनसान सड़क पर अकेला खड़ा है, चारों तरफ अंधेरा और सामने एक अजनबी उसे इशारा कर रहा था. सुबह उठकर उसने इस सपने को मजाक में टाल दिया, लेकिन दो दिन बाद वही दृश्य उसकी असली जिंदगी में सामने था. वह एक बिजनेस ट्रिप के दौरान उसी सड़क से गुजरा, जहां उसे एक अजनबी ने रुकने का इशारा किया. अचानक, उसके मन में सपना याद आया, और उसने कार रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी. कुछ ही दूरी पर आगे जाकर उसे एहसास हुआ कि वह लूटपाट से बच गया था!