सीट शेयरिंग नहीं होने की वजह से महागठबंधन में घमासान, 5 सीटों पर आमने-सामने हुए घटक दल के प्रत्याशी, देखें लिस्ट

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. नतीजतन, राज्य की 5 विधानसभा सीटों वैशाली, लालगंज, बछवाड़ा, रोसड़ा और बिहारशरीफ पर महागठबंधन के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने आ गए हैं.

ADVERTISEMENT

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान, 5 सीटों पर टकराव
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान, 5 सीटों पर टकराव
google news

बिहार में महागठबंधन खेमे के अंदर मचा घमासान शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आज यानी 17 अक्टूबर को पहले चरण के नामांकन का समय भी खत्म हो गया लेकिन अभी तक महागठबंधन के सीट बंटवारे को कोई फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आया है. इस वजह हालात ऐसे हो गए है कि राज्य के 5 सीटों पर गठबंधन के दो-दो दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. हालांकि 20 तारीख को नॉमिनेशन वापस करने का समय है.