नीतीश के शपथ की तारीख फाइनल! डिप्टी सीएम और 20 मंत्री साथ इस दिन लेंगे शपथ

Bihar CM Oath Ceremony: पटना में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस क्रम में आज जेडीयू, बीजेपी सहित एनडीए में शामिल सभी दल नीतीश कुमार को विधायक दल चुनेंगे. इसके बाद नीतीश राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. वहीं, इसके बाद 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हाेगा.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज. (Photo: ITG)
google news

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. इस कड़ी में बुधवार यानी आज प्रदेश में दिन भर बैठकों का सिलसिला जारी रहने वाला है. बताया जा रहा है कि बैठक में एनडीए में शामिल सभी दल के विधायक नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुनेंगे. इसके बाद नीतीश राजभवन जाकर को मौजूदा मुख्यमंत्री से पद इस्तीफा देंगे और फिर राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों के अनुसार इसके बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर को उपमुख्यमंत्रियों और लगभग 20 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ लेंगे.