प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दिया नया चैलेंज, फोन नंबर जारी कर बढ़ा दी टेंशन!

बिहार विधानसभा चुनाव के करारी शिक्सत के बाद अब प्रशांत किशोर ने फिर से नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार ने ₹10000 देकर वोट खरीदा है. साथ ही पीके ने अपने ऑफिस का नंबर जारी करते हुए कहा कि 6 महीने में अगर महिलाओं को वादे के 2 लाख नहीं मिले तो वे मुझसे संपर्क कर सकती है.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor challenge Nitish Kumar
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को फिर दिया चैलेंज
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा. पहली बार चुनाव लड़ रही जन सुराज का खाता भी नहीं खुला. चुनाव परिणाम के बाद सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई थी प्रशांत किशोर अब आगे क्या करेंगे. इसी बीच प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार को घेर लिया है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को नया चैलेंज देते हुए महिलाओं के लिए अपने ऑफिस का नंबर जारी किया है और कहा है कि अगर उन्हें सरकार द्वारा वादे किए गए पैसे नहीं मिलते है तो वे इसके कहीं भी जाने को तैयार है. प्रशांत के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजनीतिक गलियारों में फिर एक बार चर्चाएं तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानते है प्रशांत किशोर ने क्या-कुछ कहा.