'मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं', प्रशांत किशोर के इस दावे में आखिर कितना है दम? पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बिहार चुनाव 2025 में जन सुराज की हार के बाद प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. PK ने चुनावी असफलता की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए बिहार को सुधारने के लिए नए एजेंडा, संगठन विस्तार, जातिवाद-मुक्त राजनीति, और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए उनके इन दावों के मायने.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor Bihar politics
प्रशांत किशोर के दावे पर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट (फाइल फोटो)
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी की करारी हार के बाद, पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का राजनीतिक भविष्य अब एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. चुनावी रणनीतिकार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपार सफलता हासिल करने वाले प्रशांत किशोर अब सीधे चुनावी राजनीति में विफल रहे हैं, लेकिन उनकी हार के बाद की प्रतिक्रिया और भविष्य की घोषणाएं बताती हैं कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति को मौलिक रूप से बदलना है. प्रशांत किशोर ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार की सौ प्रतिशत जिम्मेदारी ली. यह कदम दिखाता है कि वह पारंपरिक नेताओं की तरह हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने के बजाय, इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहते हैं.