आनंद मिश्रा, आशुतोष कुमार और नागमणि ने थामा बीजेपी का दामन, जॉइन करते ही कही ये बात

Bihar BJP News: पूर्व IPS आनंद मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और भूमिहार नेता आशुतोष कुमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. जॉइन करते ही तीनों ने पार्टी को सर्वोपरि बताया है.

ADVERTISEMENT

Anand Mishra, Nagmani, and Ashutosh Kumar join BJP in Bihar ahead of elections
आनंद मिश्रा, नागमणि और आशुतोष ने जॉइन किया बीजेपी
Google CTA

Bihar BJP News: पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और भूमिहार नेता आशुतोष कुमार ने आज यानी 19 अगस्त को बिहार में बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर इन्हें पार्टी में शामिल कराया. इस कार्यक्रम बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत कई अन्य मौजूद रहें.