CM नीतीश कुमार ने मंच से किया अचानक ऐलान, राजपुर विधानसभा सीट से ये नेता होंगे उम्मीदवार?

बक्सर के NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार ने मंच से राजपुर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. सीएम ने इस सीट से संतोष कुमार निराला को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है. इस फैसले से मंच पर मौजूद नेता हैरान रह गए.

ADVERTISEMENT

सीएम नीतीश ने मंच से किया पहले प्रत्याशी का ऐलान
सीएम नीतीश ने मंच से किया पहले प्रत्याशी का ऐलान
google news

बिहार के बक्सर में NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐसा ऐलान कर दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. दरअसल, उन्होंने मंच से अचानक ही राजपुर विधानसभा सीट के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि इस बार राजपुर से संतोष कुमार निराला को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. इस फैसले से मंच पर मौजूद नेता हैरान रह गए. वहीं कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया.