'ढिंका-चिका' डांस में मशगुल थे विधायक गोपाल मंडल, कुर्ता उठाते ही समर्थक ने रोका तो गाल पर बजा तड़ाक
Gopal Mandal viral video: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का डांडिया प्रोग्राम में ‘ढिंका-चिका’ डांस वीडियो वायरल, कुर्ता उठाने पर समर्थक को मंच पर ही थप्पड़ जड़ा. सोशल मीडिया पर मचा बवाल.
ADVERTISEMENT

डांडिया प्रोग्राम में ‘ढिंका-चिका’ गाने पर नाचते जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने समर्थक को मंच पर थप्पड़ जड़ा
बिहार की राजनीति में अपने अंदाज और बेबाक बयान के कारण मशहूर जेडीयू के वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में है. इस बार भी उनकी चर्चा का कारण एक वायरल हो रहा वीडियो ही है जिसने की सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. वीडियो में विधायक जी गाने पर नाचते दिखाई दे रहे है और जैसे ही वो अपना कुर्ता उठाते है तब पीछे से एक समर्थक उन्हें रोकता है. नेता जी इस पर भड़क जाते है और पीछे घूम उल्टे हाथ में थप्पड़ देते है.
