1994 में 7 लोगों की हत्या...प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर लगाए बेहद गंभीर आरोप
PK on Samrat Chaudhary: प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर 1994 में 7 लोगों की हत्या का गंभीर आरोप लगाया. कहा– पीएम मोदी हस्तक्षेप करें या जेल में बंद सभी हत्या के आरोपी रिहा किए जाएं.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप
PK on Samrat Chaudhary: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार चुनाव से पहले लगातार सरकार पर हमला बोल रहे है. इसी कड़ी में उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्प्रेंस कर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है. पीके ने कहा कि सम्राट चौधरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोग प्रधानमंत्री मोदी जी को इस मामले में पत्र लिखेंगे और उनसे मांग करेंगे की या तो सम्राट चौधरी को जेल में डालिए या जितने भी हत्या के आरोप में जेल में बंद लोग है, उन्हें रिहा कर दिया जाए.
