भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पास कितना पैसा है? नेटवर्थ की डिटेल आई सामने

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने चापरा विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. हलफनामे के अनुसार, वह 24 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें 35 लाख का सोना और 3 करोड़ की लग्जरी कार शामिल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और जाने-माने गायक खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मैदान में उतर गए हैं. उन्होंने बिहार की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है. नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे में खेसारी ने अपनी और अपनी पत्नी की कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया है, जो चौंकाने वाला है. आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव...