दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुनवाई के दौरान कोर्टरूम के अंदर क्या हुआ? अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने बताई पूरी बात

Mokama Anant Singh News: बिहार में दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बीच अब अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते बताया कि सुनावाई के दौरान कोर्ट के अंदर क्या हुआ.

ADVERTISEMENT

Dularchand Yadav murder case
Dularchand Yadav murder case
Google CTA

Mokama Anant Singh News: बिहार में दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटना की बेऊर जेल भेज दिया है. इस बीच अब उनके वकील नीरज कुमार नेन्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की है और कोर्ट के अंदर क्या हुआ ये बताया है. आपको बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या 30 अक्टूबर को हुई थी. वे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के समर्थक थे. दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर परिवार ने अनंत सिंह पर आरोप लगाए थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें 1 नवंबर की रात अरेस्ट किया था.