बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी के निशाने पर नीतीश कुमार की शराबबंदी, PK, मुकेश सहनी ने खोला मोर्चा

Liquor Ban in Bihar: 2016 में बिहार में शराब बंदी कानून को लागू करते वक्त नीतीश कुमार को RJD और कांग्रेस का पूरा साथ मिला था. उस वक्त बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और शराबबंदी लागू करने के बाद कांग्रेस RJD और JDU के नेता हाथ में हाथ डाले शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाते नजर आए थे.

ADVERTISEMENT

nitish kumar
nitish kumar
google news

Liquor Ban in Bihar: बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है और ऐसे में नीतीश की शराबबंदी एक ऐसा मुद्दा है जिसके खिलाफ JDU को छोड़कर सभी दल एक मत नजर आ रहे हैं. प्रशांत किशोर से लेकर मुकेश सहनी तक सभी शराबबंदी को लेकर CM नीतीश कुमार पर हमलावर है. आपको बता दें कि, साल 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने वादा किया था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वह बिहार में शराबबंदी कर देंगे. अपने वादे पर खरे उतरते हुए उन्होंने बिहार में शराब बंदी कर दी. हालांकि वो इसे लागू कराने में नाकाम साबित हुए है. प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से खुलेआम शराब की होम डिलीवरी हो रही है. विपक्षी पार्टियां इसे लेकर उन पर निशाना साध रही है.