बिहार में लैंड सर्वे का काम हुआ आसान, अब घर बैठे मिलेगा खतियान
Nitish Kumar: नीतीश कुमार की सरकार एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है जिसमें खतियान को लेकर परेशान हो रहे लोगों के लिए लाया जा रहा है. इससे बिहार के लोग घर बैठे खतियान प्राप्त कर सकते हैं. अब आपको जमीन के डॉक्यूमेंट के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे.
ADVERTISEMENT

Bihar News: बिहार में 20 अगस्त से ही जमीन सर्वे का काम जारी है. लैंड सर्वे को लेकर लोगों को कई तरह की परेशान हो रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो सर्वे में पेंच ही पेंच है. सबसे ज्यादा परेशानी तो जमीन के खतियान को लेकर हो रही है. अब ऐसे में सरकार ने नई व्यवस्था शुरु की है जिससे आप घर बैठे खतियान प्राप्त कर सकते हैं. अब आपको जमीन के डॉक्यूमेंट के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे.