दही-चूड़ा भोज में अब तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव तो तेज प्रताप ने कसा तंज, बोले- 'लेट उठने का आदत है'
Tej Pratap on Tejashwi Yadav: मकर संक्रांति पर तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में लालू प्रसाद यादव पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई. इस पर तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि, लेट उठने की आदत है.' जानिए पूरे भोज की सियासी तस्वीर, मेन्यू, न्योते और तेज प्रताप के बयान.
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav news
बिहार में आज राजनीतिक पारा अपने चरम पर है और इसके पीछे की वजह दही-चूड़ा का भोज. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने पटना स्थित आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है. लालू प्रसाद यादव भी इस भोज में पहुंचे और उन्होंने तेज प्रताप यादव को आशीर्वाद भी दिया. लेकिन खबर लिखे जाने तक तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे है, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है. इसी बीच तेज प्रताप यादव से जब उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, लेट उठने का आदत है, आएंगे. साथ ही तेज प्रताप ने लालू यादव के साथ मुलाकात और दही-चूड़ा भोज को लेकर भी अपनी बात रखी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.