Gold Silver price today: सोने-चांदी के भाव ने रचा नया इतिहास, एक्सपर्ट्स ने बताया- 'बढ़ेगा भाव या होगा सस्ता'?
Gold Silver price today: सोने-चांदी के भाव देख खरीदारों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं. बुलियन एक्सपर्ट्स बता रहे हैं सोने की आगे की चाल.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: इंडिया टुडे.
सोने-चांदी के भाव ने नया इतिहास रच दिया है. इस कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने-चांदी में ऐसी उछाल आई कि रेट हिस्ट्री में एक नया बेंचमार्क दर्ज हो गया. 24 कैरेट सोने ने प्रति 10 ग्राम 1 लाख 14 हजार के रिकॉर्ड भाव को पार कर दिया. वहीं प्योर चांदी (999) 1 लाख 35 हजार प्रति किलो पर पहुंच गई.