GST 2.0: आज से AC, फ्रीज और TV समेत ये इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स हुए सस्ते, जानें कितनी कीमत हुई कम
सरकार ने टीवी, फ्रिज, एसी जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है. इससे इनकी कीमतों में 8-10% तक की कमी आएगी, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

त्योहारी सीजन में अगर आपको भी नया TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदना है, तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है. दरअसल केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) की दरों में बड़ी कटौती की है. यह नई दरें आज यानी 22 सितंबर से लागू हो चुकी हैं.