Gold-Silver Price Update: गिरा सोने-चांदी का भाव, फटाफट यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 78,245 रुपए रहा वहीं चांदी का व्यापार प्रति किलो 96,086 रुपए पर हुआ. पिछले महीने से सोने-चांदी का भाव ऊपर-नीचे होता रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

सोने-चांदी के रेट में आई मामूली गिरावट.

दिवाली तक भाव के स्थिर रहने का अनुमान.

सोने-चांदी की चमक दिवाली पर और बढ़ गई है. आज धनतेरस के दिन भले ही सोने-चांदी के भाव में थोड़ी नरमी आई है पर ये रेट भी ऑल टाइम हाई के करीब है. हर ही में सोने-चांदी के रेट ने नया रिकॉर्ड बनाया है और स्थानीय बाजारों में सोना जहां 80 हजार पार हो गया वहीं चांदी का सौदा 1 लाख रुपए के पार हुआ.