चलती कार से बाहर निकल स्टंटबाजी और रील बनाना पड़ा महंगा, नेवई पुलिस ने पांचों युवकों को दबोचा
भिलाई के नेवई रोड पर तेज रफ्तार कार में खतरनाक स्टंट करने वाले पांच युवकों को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चालक मेरज शाह समेत सभी आरोपियों पर बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में स्टेंटबाजी करना पड़ गया महंगा
भिलाई के उतई-नेवई मेन रोड पर कुछ युवकों ने सड़क को अपना पर्सनल स्टंट जोन बना लिया. ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार में पांच लड़के ऐसे स्टंट कर रहे थे जैसे फिल्म की शूटिंग चल रही हो. कोई बोनट पर बैठा था कोई दरवाज़े से लटक रहा था और कार का चालक धमाधम स्पीड में गाड़ी भगाता जा रहा था. इसी दौरान उनका स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
