दिल्ली में कार ब्लास्ट करने वाले आरोपी उमर नबी का दोस्त सोयब पकड़ा गया, कौन है ये?

Delhi Bomb Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता मिली है. 10 नवंबर के लाल किले मेट्रो स्टेशन धमाके की जांच में NIA ने फरीदाबाद से सातवें आरोपी सोयब को गिरफ्तार किया है, जिसने आतंकी उमर उन नबी को ब्लास्ट से पहले पनाह और लॉजिस्टिकल सपोर्ट दिया था. पढ़ें पूरी अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi blast latest news
दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी उमर का दोस्त पकड़ा गया
Google CTA

Delhi Bomb Blast: राजधानी दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में NIA को बड़ी सफलता मिली है. 10 नवंबर को हुए कार धमाके ने पूरे देश को दहला दिया था, जिसके बाद इस हादसे की जांच NIA को सौंपी दी गई थी. NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने की ब्लास्ट करने वाले मुख्य आरोपी उमर उन नबी को वारदात से पहले छिपने की जगह के साथ-साथ अन्य सुविधाएं दी थी. आपको बता दें की इससे पहले 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और छापेमारी लगातार जारी है.