सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: एडवोकेट ने CJI बीआर गवई की तरफ जूता फेंकने की कोशिश की
सुप्रीम कोर्ट में आज बड़ा हंगामा हुआ जब वकील राकेश किशोर ने CJI बी आर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की. सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक मामले की सुनवाई के दौरान एक एडवोकेट ने चीफ जस्टिस्ट बीआर गवई की कोर्ट में हंगामा खड़ा कर दिया. उसने मुख्य न्यायाधीश गवई की तरफ जूता फेंकने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों और आसपास बैठे वकीलों ने उसे समय रहते दबोच लिया.