90s का सेंसेशन कही जाने वाली शिल्पा शिरोडकर की कहानी, सलमान संग काम का सपना होने जा रहा पूरा

Shilpa Shirodkar Story: शिल्पा शिरोडकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो या तो इंडस्ट्री के टॉप पर पहुंच गईं या फिर रातों-रात इंडस्ट्री को अलविदा कह गईं. हम आपको 80-90 के दशक की इस चर्चित एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन अचानक बॉलीवुड से दूर हो गईं.

ADVERTISEMENT

salman_shilpa
सलमान खान के बिग बॉस सीजन 18 .में इस बार शिल्पा शिरोडकर भी आ रही हैं
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिग बॉस ने उनका प्रोमो जारी किया, जिसमें शिल्पा खुद अपना परिचय दे रही हैं

point

वह खुद कह रही हैं कि वह 90 के दशक की सेंसेशनल और बोल्ड एक्ट्रेस रही है

point

अब 50 साल की उम्र में वह बिग बॉस में धमाकेदार वापसी कर रही हैं

Shilpa Shirodkar Story: 90s के दशक की बोल्ड और चर्चित एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड फिल्म 'किशन कन्हैया' (Kishan Kanhaiya) के बाद उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. अब 50 साल की उम्र में वह बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में धमाकेदार वापसी कर रही हैं.