हार्ट अटैक से मरे युवक के शव के साथ तांत्रिकों ने ऐसा खौफनाक काम, जानकर कांप जाएगी रूह

गुना के गोपालपुरा स्थित शमशानघाट पर रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें देखने को मिली हैं. गोपालपुरा शमशानघाट में तीन तांत्रिक जलती हुई चिता के साथ तंत्र साधना करते पाए गए.

ADVERTISEMENT

मृतक युवक और चिता पर तंत्र साधना करता पकड़ा गया तांत्रिक
मृतक युवक और चिता पर तंत्र साधना करता पकड़ा गया तांत्रिक
google news

MP News: गुना के गोपालपुरा स्थित शमशानघाट पर रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें देखने को मिली हैं. गोपालपुरा शमशानघाट में तीन तांत्रिक जलती हुई चिता के साथ तंत्र साधना करते पाए गए. महाशिवरात्रि के अवसर पर अंधेरे में रात लगभग 9 बजे तंत्र साधना की जा रही थी. मृतक के परिजन और दोस्तों ने जब ये नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. तीन तांत्रिक अपने साथ सिंदूर, चाकू, बाल और तमाम सामग्री लिए चिता के शव और राख के साथ तंत्र साधना कर रहे थे. तांत्रिकों ने मृतक अश्विनी केवट की चिता की राख को बोतल में भर लिया था.