हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी की हत्या कैसे हुई? सोनम कहां गायब हो गईं, केस से जुड़े 5 बड़े रहस्य

शिलांग में हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और पत्नी सोनम के गायब होने से जुड़ी 5 बड़ी गुत्थियां अब भी अनसुलझी हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

honeymoon murder, Shillong couple missing, Raja Raghuwanshi murder, Sonam missing, Kamakhya temple mystery, Meghalaya SIT, honeymoon crime
तस्वीर: एमपी तक.
Google CTA

मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 मई को एक दूसरे के गले में जयमाला डाल रहे राजा रघुवंशी और सोनम को क्या पता था कि महज 10 दिनों में ये जोड़ी टूट जाएगी. खुशियों से भरे घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा. जिस हनीमून पर जाकर दोनों वैवाहिक जीवन की अच्छी शुरूआत करने वाले थे उसी खूबसूरत शिलांग से डरावनी खबर सामने आई.