इंदौर: 28 लाख रुपए की बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, घर का नौकर ही निकला चोर! पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा

INDORE CRIME NEWS: इंदौर के पलाशिया थाना क्षेत्र की साकेत नगर कॉलोनी में बीते दिनों 28 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई थी, जिसमें 20 लाख रुपए कीमत के हीरे भी चोरी हुए थे. इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर जिले से पकड़ा है. आरोपी […]

ADVERTISEMENT

Indore crime news mp crime news mp news diamond thief caught
Indore crime news mp crime news mp news diamond thief caught
Google CTA

INDORE CRIME NEWS: इंदौर के पलाशिया थाना क्षेत्र की साकेत नगर कॉलोनी में बीते दिनों 28 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई थी, जिसमें 20 लाख रुपए कीमत के हीरे भी चोरी हुए थे. इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर जिले से पकड़ा है. आरोपी का नाम विक्रम कीर है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि विक्रम ने साकेत नगर के जिस कारोबारी के घर में इस वारदात को अंजाम दिया था, उस घर में विक्रम कीर पिछले दो महीने से नौकर बन कर रह रहा था.