शिवराज पर कमलनाथ का तंज- जिस गंगा किनारे शांति की तलाश में कैमरा टीम लेकर गए हैं, उस मां…
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एकांतवास पर निकल गए. वह हरिद्वार और ऋषिकेश दौरे पर चले गए. इसके बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई. इसके बाद सीएम शिवराज ने किताब लिए दार्शनिक अंदाज में एक फोटो […]

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एकांतवास पर निकल गए. वह हरिद्वार और ऋषिकेश दौरे पर चले गए. इसके बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई. इसके बाद सीएम शिवराज ने किताब लिए दार्शनिक अंदाज में एक फोटो अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर दी, जिससे चर्चा और ज्यादा होने लगी. हालांकि विपक्ष में चर्चा इस बात पर ज्यादा रही कि आखिर शिवराज चुनावों के ऐलान के साथ ही एकांतवास में क्यों चले गए?
अब कमलनाथ ने भी उन पर तंज मारते हुए कहा है, “जिस गंगा किनारे आप शांति की तलाश में कैमरे की टीम लेकर गए हैं उस गंगा मां के ‘गंगाजल’ पर उनके दल की भाजपा सरकार द्वारा ही जीएसटी लगाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है.”
मुख्यमंत्री जी को ये ज्ञात होना चाहिए कि जिस पूजनीय गंगा माँ के किनारे शांति की तलाश में वो कैमरे की टीम के साथ गये, उस गंगा माँ के ‘गंगाजल’ पर उनके दल की भाजपा सरकार द्वारा ही जीएसटी लगाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।
मुझे आशा है कि भाजपा में भी जो कुछ अच्छे नेता…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 11, 2023
यह भी पढ़ें...
स्वामी चिदानंद से की मुलाकात
बता दें कि सीएम शिवराज परिवार समेत ऋषिकेश और हरिद्वार के दौरे पर गए हैं. सीएम शिवराज टिहरी जिले के बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गूलर दोगी में स्थित आनंदकाशी रिजॉर्ट में रात्री प्रवास के लिए रुके. इस दौरान उन्होंने बीती शाम मां गंगा की पूजा आरती की. वहीं बुधवार सुबह योग और ध्यान भी किया. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बात कही. वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौड़ी जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे, स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भी भेंट की.
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लोग किसको देखना चाहते हैं CM, इस सर्वे में जनता ने बता दिया
चिदानंद जी से परिवार के साथ मिले सीएम
Loading the player...
सीएम ने कहा- वह हर साल आते हैं हरिद्वार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर वर्ष वह हरिद्वार और ऋषिकेश आते हैं. तथा संतों का आशीर्वाद लेते हैं. उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद हमें सही मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा देता है. इस लिए वह अब हरिद्वार स्थित शांतिकुंज और योग गुरु बाबा रामदेव से आशीर्वाद लेने जायेंगे. उन्होंने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प देश में नहीं है. राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनता पार्टी जनता के कल्याण में जुटी हुई है. शिवराज सिंह चौहान के विकल्प के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पता नहीं कहां से अहंकार आ जाता है कि मैं यह हूं हम कुछ भी नहीं है.’
ये भी पढ़ें– सिंधिया समर्थकों की इन विधानसभा सीटों पर फंसा है पेंच? जानें क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
आचार संहिता लगते ही सीएम शिवराज गए, चर्चा शुरू
चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अचानक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही बीते तीन दिनों से उत्तराखंड में प्रवास के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि चुनावी सरगर्मियों से दूर गंगा के सान्निध्य में तीन दिनों से रुके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की चुनावी रणनीति के तनाव को दूर करने के लिए गंगा की शरण मे पहुंचे है. क्योंकि इस बार मध्यप्रदेश में भाजपा शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकती है. जिसको लेकर अपनी कई रैलियों में शिवराज सिंह चौहान भावुक बयान भी दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें: चुनावों का ऐलान होते ही ‘एकांतवास’ में चले गए शिवराज सिंह चौहान, राज क्या है? जानें
जनता एमपी के भविष्य की सरकार चुनेगी: सीएम शिवराज
आचार संहिता के ऐलान के साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव, जनता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है. क्योंकि चुनाव के माध्यम से ही वह अपनी अगली सरकार चुनेगी जो मध्यप्रदेश का भविष्य बनाएगी. इतनी बात में जरूर कहूंगा. मध्यप्रदेश शालीन प्रदेश है अपवाद छोड़कर मर्यादाओं का पालन करता रहा है. यहां राजनीतिक प्रतिद्वंता अपने स्थान पर है लेकिन चुनाव में मर्यादाएं सभी राजनीतिक दलों को बनाकर रखना चाहिए, सभी को पालन करना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारे पास अद्भुत नेतृत्व प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी का है, मोदी जी मध्य प्रदेश के दिल में है, जनता के दिल में है.
ये भी पढ़ें: BJP की चौथी लिस्ट में अपना नाम नहीं देखकर इस महिला नेत्री ने छोड़ दी पार्टी, जानें कौन हैं ये
पौड़ी गढ़वाल से इनपुट- रजनीश कुमार










