Khargone: शादीशुदा महिला के प्रेम में पड़े युवक ने अपने दोस्त को ही लगा दिया ठिकाने, फिर ऐसे हुआ दिल-दहला देने वाला खुलासा

MP Crime News: खरगोन में 22 साल के छात्र की हत्या के मामले में नया एंगल सामने आया है. जिले के सिराली निवासी BA सेकेंड ईयर के छात्र पंकज करोड़े गुर्जर (22) की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी

ADVERTISEMENT

मृतक  पंकज करोड़े
मृतक पंकज करोड़े
Google CTA

MP Crime News: खरगोन में 22 साल के छात्र की हत्या के मामले में नया एंगल सामने आया है. जिले के सिराली निवासी BA सेकेंड ईयर के छात्र पंकज करोड़े गुर्जर (22) की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी. इस मामले में खरगोन पुलिस ने मृतक पंकज के दोस्त प्रदीप को गिरफ्तार किया है. पंकज चार दिन से लापता था, हत्या के बाद उसके शव भैरूखेड़ा के जंगल दफना दिया था. दफनाने के बाद मृतक का हाथ मिट्टी से बाहर आ गया था. जिसकी वजह से हत्या का खुलासा हुआ था.