कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी धान की बोरी कंधे पर उठाकर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान के घर, मचा सियासी हंगामा!

भोपाल में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अचानक कंधे पर धान की बोरी उठाकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए. इस प्रदर्शन से शहर में सियासी हलचल मच गई. मौके पर पुलिस की रोक-टोक के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिला.

ADVERTISEMENT

Jitu Patwari Bhopal Protest
Jitu Patwari Bhopal Protest
google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अचानक धान की बोरी कंधे पर लादकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंच गए. इसके बाद मौके पर खूब सियासी ड्रामा देखने को मिला. इस दौरान जीतू के साथ कई कार्यकर्ता और किसान भी साथ थे. इस हंगामे के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अपने घर से बाहर आए और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को अपने साथ अंदर लेकर गए.