MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बादल छटे सर्दी बढ़ी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में दिवाली के एक सप्ताह बाद अब आखिरकार तेज ठंड ने दस्तक दे ही दी है. बीते चार दिनों से लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है. कइ जिलों तापमान 14 डिग्री के नीचे भी पहुंचा है. यही कारण है कि लोग अब ठंड में ठुकरने लगे […]

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh, MP news, Weather Update
Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh, MP news, Weather Update
Google CTA

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में दिवाली के एक सप्ताह बाद अब आखिरकार तेज ठंड ने दस्तक दे ही दी है. बीते चार दिनों से लगातार पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है. कइ जिलों तापमान 14 डिग्री के नीचे भी पहुंचा है. यही कारण है कि लोग अब ठंड में ठुकरने लगे हैं. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तो ग्वालियर में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि ग्वालियर से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

मौसम में बदलाव के कारण सबको चौंका दिया है, क्योंकि मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन का पारा हमेशा रिकॉर्ड में होता है, और सबसे कम दर्ज किया जाता है. लेकिन इस बार सबसे कम पारा पचमढ़ी के बजाय ग्वालियर में दर्ज किया गया है.

क्या है मौसम का मिजाज?

वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है. हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है. इस वजह से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है. अगले हफ्ते एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं और बादल छाएंगे, लेकिन इसके जाते ही ठंड का असर तेज होगा और तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी. दिन में भी ठंड का असर तेज होगा. मतलब साफ है आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा.

कैसा रहा शहरों का मिजाज?

मध्य प्रदेश के लगभग हर जिले में और शहर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते दिन न ग्वालियर में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. पचमढ़ी में 11.6, दतिया में 12, गुना में 12.6, उमरिया और मलाजखंड में 12.6, छतरपुर के नौगांव में 12.5, भोपाल में 15, इंदौर में 15, जबलपुर में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें: MP में हिंसा, गोलीबारी, पथराव और मारपीट के बावजूद बंपर वोटिंग, पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें